गणेश चतुर्थी पर बनाएं मोदक : Modak Recipe in Hindi

मोदक एक महाराष्ट्रियन डिश है। जो गणपति उत्सव के उपलक्ष में गणेश जी के भोग के रूप में बनाई जाती है। इस गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में आप भी गणपति के लिए प्रसाद के रूप में इसे बना सकते हैं। महाराष्ट्र में तो यह हर घर में अलग अलग तरीके से बनाया जाता है पर आज हम आपको Modak Recipe in Hindi बनाना बताने जा रहे हैं, जो की बिलकुल पारंपरिक तरिके से महारष्ट्र में बनाई जाती है। यह रेसिपी बनाने में जितनी आसान है उतनी ही स्वदिष्ट होती है। अन्य मिठाईयो की तुलना में ये आपकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर होती हैं। बिना घी और तेल के भी आप इसे बना सकते हैं। इसे आप फ्राई कर के तथा अपनी पसंद की स्टफ़िंग डाल कर बना सकते हैं। हम आप को एकदम पारम्परिक तरीके से Modak Recipe बनाना बताने जा रहे हैं। तो चलिए बनाये महारष्ट्र का प्रसिद्द व्यंजन मोदक और गणपति जी को भोग लगाएं।

Modak Recipe in Hindi

गणेश चतुर्थी पर बनाएं मोदक : Modak Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Modak

  • 1 चम्मच देसी घी
  • 2 कप ग्रेट किया हुआ नारियल
  • ½ कप देसी गुड़
  • 1 कप खोया
  • चुटकी भर फ्रेश इलायची पाउडर
  • ½ चम्मच नमक
  • 1 चम्मच देसी घी
  • 2 कप बारीक चावल का आटा
  • 2 कप पानी
  • 1 मोदक का मोल्ड

मोदक बनाने की विधि | Modak Recipe in Hindi 

  1. सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में 1चम्मच देसी घी और 2 कप ग्रेटेड नारियल डालकर धीमी आंच पर भूनें। अब इसमें ½ कप गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  2. धीमी आंच पर गुड़ को पिघलने तक पकाते रहें।
  3. अब गैस बंद कर इसे ठण्डा होने तक के लिए छोड़ दीजिए।
  4. अब इसमें खोये को ग्रेट करके आप मिक्सचर में मिलाएं  ½ चम्मच इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आपकी स्टफिंग तैयार है।
  5. पैन में पानी को गरम गर्म करने के लिए छोड़ दें। पानी गर्म होने के बाद इसमें ½ चम्मच नमक और 1 चम्मच देसी घी डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें चावल के आटें को थोड़ा थोड़ा सा डालें और धीरे से मिलाएँ। जब तक चावल का आटा सारा पानी सोख न ले, तब तक इसे मिलाएं। अब इसे ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
  6. अब इसे प्लेट में निकाल कर आटा गूंधना शुरू करें। जब तक आटा नरम न हो जाए तब तक इसे गूंधते रहें।
  7. अब एक मोदक का मोल्ड ले और उसमें घी लगा लें अब आटें के लोई ले कर उसके गोले बना लें।
  8. अब बेलन की सहायता से उसे मोदक के मोल्ड से थोड़ा बड़ा बेल लें। इसे अब मोल्ड सेट कर दें।
  9. इसमें 1 चम्मच मिश्रण डाल कर मोदक को अच्छी तरह से बंद कर दें और इसे मोल्ड से निकाल लें इसी तरह से सभी मोदक को तैयार कर लीजिए।
  10. एक बड़े बर्तन में पानी डालकर गर्म करें। एक स्टैंड ले कर इसे भांप में 10 से 15 मिनट पकने दें।
  11. पकने के बाद मोदक को थाली में निकाल लें और ठंडा होने दें। मोदक तैयार हैं।
  12. गार्निश के लिए गुलाब जल की एक एक बूंद डाल दीजिए व केसर के एक एक धागे को मोदक पर रख दीजिए।

सुझाव/Suggestion

  1. मोदक की स्टफींग में आप अपनी आवश्यकता अनुसार ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं।
  2. मोदक में आप नारियल की जगह पर आप सिर्फ खोये का उपयोग भी कर सकते हैं।
  3. कच्चे मोदक को स्टीम के अलावा आप चाहें तो इन्हें फ्राई करके भी बना सकते है।
  4. मोदक बनाते टाइम अगर आटा सूख जाये ,तो इसमें पानी न डालें। गीला कपडा लेकर आटें पर ढक दें।
  5. आप गार्निश के समय अपनी आवश्कता अनुसार इस पर केसर या चाँदी का वर्क भी लगा सकते हैं।
  6. अगर आप को  मोदक का मोल्ड  नहीं मिल रहा है तो आप इस लिंक पर क्लिक करके भी आप मोल्ड खरीद सकते हैं।

Modak Recipe in Hindi

इन्हे भी पढ़े 👉  KADAI PANEER RECIPE,  SHAHI PANEER RECIPE,  DAL MAKHNI RECIPE

निष्कर्ष/ Conclusion

दोस्तों आपको Modak Recipe in Hindi की  ये रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको इस रेसिपी में कोई संदेह है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आपको ये रेसिपी पसंद आई हो तो हमारे लिए रेसिपी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अब आपको जब भी मोदक बनाना हो तो आप इसे आसानी से बना सकते हैं। अगर आप दिए गए स्टेप से मोदक बनाएंगे तो आप के मोदक बहुत ही बढ़िया बनेंगे यह हमें विश्वास है। इस ब्लॉग को पढ़ने में  दिए समय के लिए हम आपके आभारी हैं। धन्यवाद

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर/F&Q

Qns-1. मोदक की रेसिपी में गुड़ के स्थान पर चीनी का उपयोग कर सकते हैं?

जी कर सकते हैं, पर जो मोदक का वास्तविक स्वाद जो की गुड़ से आता है वो नहीं आएगा।

Qns-2. क्या बिना चावल के आंटे के बिना मोदक बना सकते हैं?

जी बना सकते है, इसमें आप मावा का उपयोग कर सकते हैं।

Qns-3. क्या मोदक को फ्राई कर सकते हैं

जी कर सकते हैं, स्टीम करने से पहले आप फ्राई भी कर सकते हैं।

Qns-4. क्या बेसन से हम मोदक को बना सकते हैं

बना सकते हैं, जैसे हम मोतीचूर के लड्डू बनाते है वैसे ही मोदक को बना सकते हैं बस आकर्ति मोदक की दे दीजिए।

Qns-5. मोदक कहाँ की प्रमुख मिठाई है?

मोदक महारष्ट्र शहर से जुडी मिठाई है जो गणपति जी को अर्पित की जाने वाली प्रमुख मिठाई कहलाती है।

5 thoughts on “गणेश चतुर्थी पर बनाएं मोदक : Modak Recipe in Hindi”

Leave a Comment