Mix Veg Recipe in Hindi | कैसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मिक्स वेज

इस लेख में आप Mix Veg Recipe in Hindi (मिक्स वेज रेसिपी हिंदी में ) विस्तार से पड़ेंगे। Mix Veg सभी प्रकार के फंक्शन और पार्टियों में शामिल की जाने वाली एक मत्वपूर्ण डिश है सभी घरो में मिक्स वेज अलग अलग तरीको से बनाई जाती है पर हम आपको इस डिश को रेस्टोरेन्ट स्टाइल से बनाना सिखाएंगे जिसका स्वाद आपको इस डिश का दीवाना बना देगा। मिक्स वेज बच्चों से लेकर बड़ो तक काफी पसंद आती है इस डिश की खासियत यह है की इसे रोटी, नान ,पराठे आदि किसी के साथ खाया जा सकता है जिन घरो में बच्चे सब्ज़ी ठीक से नहीं खाते उन्हें भी हम इस डिश को बनाकर खिला सकते हैं ताकि बच्चों को सभी सब्ज़ी के पोषक तत्व प्राप्त हो और सबसे बड़ी और मत्वपूर्ण बात ये है की मिक्स वेज खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है सेहत के लिहाज से उतनी ही फायदेमंद भी होती है।

Mix Veg Recipe in Hindi

Mix Veg Recipe in Hindi | कैसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मिक्स वेज

हम इस रेसिपी को बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं जिससे आप घर पर ही एक रेस्टोरेंट जैसी मिक्स वेज बनाना सीख सकते हैं मेरा विश्वास है की अगर आप नीचे दिए गए स्टेप से Mix Veg को बनाएंगे तो अवश्य ही आप की डिश एक रेस्टोरेन्ट डिश के सामान ही बनेगी तो चलिए बिना देर किये हम Mix Veg Subji को रेस्टोरेन्ट जैसे बनाना सीखते हैं।

MIX VEG RECIPE IN HINDI STEP BY STEP

 

मिक्स वेज रेसिपी (MIX VEG RECIPE) बनने में लगने वाला समय

  • कुल समय               50 मिनट
  • तैयारी का समय       10 मिनट
  • पकने का समय        40 मिनट
  • लोगो के लिए            04

मिक्स वेज के लिए आवश्यक सामग्री

  • अदरक – लहसुन के पेस्ट के लिए
  • 6 -7 लहसुन
  • 1 इंच अदरक
  • 2 -3 हरी मिर्च
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • 1 चमच्च जीरा
  • तैयार किया हुआ अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 3 माध्यम आकार के प्याज
  • 1 चमच्च घी / मक्खन
  • 1 ½ चमच्च धनिया पॉउडर
  • 1 चमच्च हल्दी पॉउडर
  • 1 चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पॉउडर
  • 4 मध्यम आकार के टमाटर
  • 10-15 काजू 
  • कटी हुई धनिये की डंठल
  • 1 मध्यम आकार गाजर  
  • 2 बड़े चमच्च हरे मटर
  • 1 कप मशरूम
  • ½ कप फूलगोभी
  • 10-15 चोप फ्रेंच बीन्स
  • 1 कप पनीर (छोटे चकौर आकार में कटा हुआ)
  • 1 /4 चमच्च कसूरी मेथी
  • 1 चमच्च मक्खन (क्यूब में)
  • गार्निश के लिए
  • फ्रेश क्रीम/ वैकल्पिक
  • ग्रेटेड पनीर
  • कसूरी मेथी
  • ताज़ा हरा धनिया

मिक्स वेज बनाने की विधि:- Mix Veg Recipe

  1. एक पैन को गरम कर के उसमे एक चमच्च तेल और थोड़ा मक्खन डाल कर उसे गरम करते हैं।
  2. जीरे को पैन में डाल कर उसे तड़कने तक छोड़ दें, प्याज को काट कर पैन में डाले उसे पारदर्शी होने तक भूने।
  3. उसमें कटे हुए टमाटर को डाले और साथ ही काजू, कटी हुई धनिये की डंठल, देगी मिर्च, डाल कर टमाटर के गलने तक भूने।
  4. जब टमाटर गलने लगे तो थोड़ा सा पानी डाल कर पकते रहे अब गैस को बंद कर दें और मिक्सचर को ठंडा होने दें।
  5. अब इस मिक्सचर को मिक्सी में बारीक़ पीस लें अब इस मिक्सचर को एक छननी से छान लें।
  6. अब एक पैन में तेल डाल कर उसमें बारी बारी सभी सब्ज़ी को डालकर शैलो फ्राई कर लें, अब पनीर को भी शैलो फ्राई कर लें
  7. एक पैन में थोड़ा तेल और थोड़ा मखन डाल कर गर्म करे फिर उसमें धनिया, हल्दी और देगी मिर्च डाल कर मसाले को अच्छी तरह से भूने।
  8. अब भूने मसाले में तैयार ग्रेवी को डाले नमक स्वाद अनुसार डालकर गाढ़ा होने तक ग्रेवी को भूने अब ग्रेवी तैयार है।
  9. इस ग्रेवी में फ्राई सब्ज़ी डालें और सब्ज़ियों को भी 5 मिनट तक धीरे आंच पर पकाये मिक्स वेज तैयार है।
  10. डिश में थोड़ी फ्रेश क्रीम या मलाई तथा कसूरी मैथी, ग्रेटेड पनीर, धनिये के साथ गार्निश करे और सर्व करें।

लीजिये हमारी स्वादिष्ट मिक्स वेज बनकर तैयार है अब इसे सर्विंग बाउल में डालकर सर्व कीजिये।

नोट:- इस डिश को आप रोटी, नान, कुलचे और पराठों के साथ सर्व कर सकते है। इन के साथ इस डिश का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

स्पेशल टिप्स

  • मिक्स वेज में आप सब्जियों को फ्राई करके डाले तभी सब्जी टेस्टी बनेगी। 
  • यदि आप सब्जी में आप थोड़ा खटटापन ज्यादा पसंद करते हैं तो इसमें थोड़ा सा अमचूर पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यदि मिक्स वेज को आप और भी अधिक टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इसमें मसालों के साथ थोड़ा सा पावभाजी मसाला डाले तो इसका टेस्ट और बढ़िया आयेगा।

एक कटोरी मिक्स वेज रेसिपी के पोषक तत्व  

  • विटामिन C:                               30 मिलीग्राम
  • विटामिन K:                               40 माइक्रोग्राम
  • बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन:               थोड़ी मात्रा
  • फोलिक एसिड:                          40 माइक्रोग्राम
  • पोटैशियम:                                400 मिलीग्राम
  • बीटा-कैरोटीन:                           2000 माइक्रोग्राम
  • फाइबर:                                    5 ग्राम
  • प्रोटीन:                                      3 ग्राम
  • कैल्शियम:                                 60 मिलीग्राम
  • आयरन:                                    2 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम:                                30 मिलीग्राम
  • फोस्फोरस:                                80 मिलीग्राम
  • जिंक:                                        0.5 मिलीग्राम
  • मैंगनीज:                                    0.5 मिलीग्राम
  • एन्टीऑक्सिडेंट्स:                       अच्छी मात्रा में मौजूद

नोट- यह पोषण तत्व परिस्थितियों के आधार पर थोड़े संशोधित हो सकते हैं। इसलिए इसे सिर्फ संदर्भ के रूप में ही उपयोग करें!

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं कि आपको यह रेसिपी ब्लॉग पोस्ट आपको पसंद आया होगा मुझे विश्वास है की आप इस जानकारी पूरा फायदा उठाएंगे इसे आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ जरुर शेयर करे यह पोस्ट  Mix Veg Recipe in Hindi, Mix Veg Recipe & Mix Veg Subji के बारे में था आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं और हमारे साथ जुड़े रहें धन्यवाद।

ऐसी ही अन्य स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपीज को पढ़ने के लिए हमारे Apni Pakshala KADAI PANEER RECIPE (कड़ाई पनीर रेसिपी) के वेब पेज को पढ़ना ना भूलें 

FAQs

Ques-1. मिक्स वेज में क्या सभी सब्जियों को एक साथ फ्राई कर सकते हैं?

जी नहीं, आप सभी सब्जियों को एक साथ फ्राई ना करे क्योंकि कुछ सब्जियाँ फ्राई होने में थोड़ा अधिक टाइम लेती हैं और कुछ सब्जी झटपट से फ्राई हो जाती हैं इसलिए आप सब्जियों को अलग-अलग फ्राई करे तभी मिक्स वेज बढ़िया बनकर तैयार होगी।

Ques-2. मिक्स वेज में सब्जियों को बिना फ्राई करे भी बनाया जा सकता हैं?

जी हाँ, मिक्स वेज में सब्जियों को बिना फ्राई किये भी बनाया जा सकता हैं लेकिन उसमे रेस्टोरेंट स्टाइल वाला टेस्ट नहीं आयेगा क्योंकि जब हम सब्जियों को हल्का सा फ्राई कर लेते हैं तो उसका टेस्ट बहुत ही बढ़िया आता हैं साथ ही सब्जी जल्दी ख़राब भी नहीं होती। 

Ques-3. मिक्स वेज में सब्जी को क्रीमी टेक्सचर देने के लिए घर की फ्रेश मलाई की जगह और किस चीज का इस्तेमाल किया जा सकता हैं? 

आप मिक्स वेज में मलाई की जगह अमूल फ्रेश क्रीम का यूज़ कर सकते हैं इससे भी बहुत बढ़िया टेक्सचर आयेगा। 

Ques-4. क्या मिश्रित सब्जियों में फाइबर होता है?

एक कटोरी मिक्स वेज सब्ज़ी में 5 ग्राम फाइबर होता है।

Ques-5. मिक्स वेज में सब्जियों के क्या उपयोग हैं?

मिक्स सब्जियों का उपयोग तलने, सलाद, सैंडविच के रूप में सबसे अच्छे से किया जाता है और यहां तक ​​कि ग्रेवी और करी में भी किया जा सकता है।

 

3 thoughts on “Mix Veg Recipe in Hindi | कैसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मिक्स वेज”

  1. Pingback: Dal Makhani Recipe

Leave a Comment