Dal Makhani Recipe | घर पर दाल मखनी बनाना सीखें

क्या आप Dal Makhani Recipe बनाना जानते हैं? अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिये। इस आर्टिकल में हम Dal Makhani Ki Recipe बनाने की विधि विस्तार से बताने वाले हैं। दाल मखनी एक प्रसिद्ध और पसंदीदा व्यंजन में से एक है, जिसे उत्तर भारत के लोग काफी पसंद करते हैं। दाल मखनी को मुख्य रूप से राजमा और उड़द दाल के मिश्रण से बनाया जाता है। जिसे धीमी आंच पर घंटो पकाया जाता है। जो इसे एक मखनी और क्रीमी डिश बनाता है। रेस्टोरेंट् हो या सड़क के किनारे का होटल या ढाबा सभी इसे अपने मेन्यू में अवश्य शमिल करते हैं। इस डिश को आमतौर पर मक्खन (घी) और क्रीम के साथ परोसा जाता है, जिसके कारण यह लोगो की पहली पसंद बन जाती है।

Dal Makhani Recipe

काफी लोग दाल मखनी को घर पर होटल या रेस्टोरेंट्स जैसा बानने का प्रयास करते हैं। पर वह सफल नही हो पाते क्योकि उन्हें इसे बनाने में लगने वाली सामग्री और बनाने का तरीका पता ही नही होता है। अगर आप घर पर ही Dal Makhani  को आसानी के बनाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही लेख पर आये हैं। नीचे दी गई सामग्री और विधि को ध्यान से पढ़कर आप घर में ही रेस्टोरेंट् जैसी दाल मखनी बनाने की विधि आसानी से सीख जायेंगे।

Dal Makhani Recipe | घर पर दाल मखनी बनाना सीखें 

 

पहले से तैयारी का समय                       6 से 8 घंटे (दाल भिगोने के लिए)

सामग्री तैयार करने का समय                15 से 20 मिनट 

पकाने का समय                                   लगभग 50 मिनट 

कितने लोगो के लिए                             4 लोग 

दाल मखनी के लिए सामग्री  Dal Makhani Ingredients

  • 2 कप साबूत उड़द दाल
  • 1/4 कप राजमा
  • 2 बड़ा चम्मच चना दाल
  • 1 कप प्याज का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 2 चम्मच शाही जीरा
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 कप टमाटर प्यूरी
  • 1/2 कप क्रीम
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बडी इलायची
  • 2 छोटी इलायची
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 2 चम्मच देगी मिर्च पाउडर
  • कटा हुआ हरा धनिया गार्निश के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

दाल मखनी बनाने की विधि: Dal Makhani Recipe

  1. सबसे पहले दाल को पानी से रगड़ रगड़ कर साफ करते हैं ताकि दाल का कालापन निकल जाये इसे दो से तीन बार करना है यह स्टेप बहुत जरुरी है।
  2. साफ होने के बाद चना दाल, राजमा, को भी साफ करके तीनो को साफ पानी में कम से कम 6 से 8 घंटो के लिए भिगो दें।
  3. जब दाल अच्छे से फूल जाये तब दाल का पानी निकाल कर कुकर में दाल को डाल दें।
  4. अब पानी को दाल के लेवल से एक उंगली ऊपर तक डाले फिर इसमें 1 चम्मच देगी मिर्च,1 चम्मच तेल, 1 बडी इलायची डाल दें।
  5. अब कुकर को तेज़ आंच पर एक सीटी आने तक चलाये सीटी आने के बाद गैस को कम कर 15 मिनट तक छोड दें।
  6. 15 मिनट के बाद गैस बंद कर ठंडा होने दें आप की दाल पक कर गल जायगी आप का एक स्टेप पूरा हो चुका है।
  7. अब एक पैन लेकर उसे गर्म करके उसमें एक चम्मच घी /तेल डाल दें फिर उसमें शाही जीरा तथा बड़ी इलायची, छोटी इलायची, तेज पत्ता, दालचीनी डाल कर उसे तड़कने दें।
  8. इसमें प्याज का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह चलाये और प्याज को भूरे होने तक भूने।
  9. अब इसमें 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।
  10. अब 1चम्मच देगी मिर्च और 1/2 चमच्च हल्दी डाल कर हल्का सा भून लीजिए।
  11. अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर इसे धरि आंच पर अच्छे से भून लीजिये अब इसमें स्वादअनुसार नमक डाल दीजिए।
  12. अब इसमें दाल को डाल इसे धीरे आंच पर चलाये एक बड़े चम्मच की सहायता से हल्के हाथो से दबाते रहें।
  13. धीरे धीरे दाल गाढ़ी होती जाएगी इसमें आप थोड़ा गर्म पानी डाल लें और 1/2 घंटा तक पकाएं आप जितने देर पकाएंगे उतनी ही दाल स्वदिष्ट बनेगी।
  14. दाल में नमक चेक कर लीजिये अगर दाल गाढ़ी हो तो इसमें गर्म पानी अपनी आवश्यकता अनुसार मिला लीजिये अब गैस को बंद कर दीजिए।
  15. आपकी दाल तैयार है अब इसमें मक्खन तथा फ्रेश क्रीम डाल दीजिए अंत में इसमें कसूरी मेथी डाल कर 10 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दीजिए।

दाल को एक कटोरे में निकल कर कटे हुए हरा धनिये और फ्रेश क्रीम के साथ गरमा गरम चावल, नान, परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये।

निष्कर्ष

आप आज ही दाल मखनी को आपने घर पर बनाये इस पोस्ट में हमने Dal Makhani Recipe बनाने की सरल और स्वादिष्ट विधि साझा की है। हमने आपको Step by Step निर्देश प्रदान किए हैं, जिनका पालन करके आप घर पर आसानी से दाल मखनी बना सकते हैं। फिर भी आपको इसे बनाने में कोई भी परेशानी आती हो या रेसिपी में कोई कमी रह गई हो तो आप हमारे साथ जरुर शेयर करे। 🙏धन्यवाद

Dal Makhani Recipe

यह भी पढ़े👉Shahi Paneer, Kadai Paneer, Mix Veg

दाल मखनी रेसिपी के लिए खास टिप्स

  • अगर आपके पास ताजा क्रीम नहीं है तो आप घर की फ्रेश मलाई को थोड़े से दूध में मिलाकर डाल सकते हैं।
  • दाल मखनी में बहुत अधिक मिर्च पाउडर, हरी मिर्च या गरम मसाला न डालें। इससे दाल में तीखापन आ जायेगा दाल हमेशा कम तीखी अच्छी लगती है।
  • जब आप मसाले को भुने इससे पहले आप मसाले में थोड़ा पानी डाल कर 1 से 2 मिनट रख दें ताकि मसाला फूल जाये और मसाले को भूनते समय वह जले नहीं।
  • यदि आप रेस्तरां-शैली के स्वाद की तलाश में हैं, तो टमाटर का पेस्ट और कसूरी मेथी डालना न भूलें।
  • यदि आपको स्मोकी/तंदूरी शैली का स्वाद पसंद है, तो दाल के बीच में एक छोटा स्टेनलेस स्टील का कटोरा रखें। छोटे कटोरे में कोयले के गर्म टुकड़े डालें। धुआं पैदा करने के लिए कोयले के टुकड़ों पर तुरंत गर्म घी छिड़कें। दाल के कटोरे को ढक्कन से ढक दें 5-6 मिनट तक पूरे कटोरे में धुआं छा जाने दें। ढक्कन खोलें, कोयले वाला कटोरा निकालें, दाल को हिलाएं और परोसें।

दाल मखनी के पोषक तत्व (Nutrition Value)

इस लेख में दाल मखनी की रेसिपी के एक कटोरी में पोषक तत्व का वर्णन दिया गया है

  • कैलोरी                  200-300
  • प्रोटीन                   10-15 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट           20-30 ग्राम
  • फाइबर                  6-8 ग्राम
  • फैट                       10-20 ग्राम

Dal Makhani Recipe Vedio

अगर आपको ऊपर रेसिपी में दाल मखनी बनाते समय कोई समस्या आती है तो आप यह वीडियो देखकर भी अपने घर पर बड़ी आसानी से दाल मखनी बना सकते हैं।

Credit By: Swaad Anusaar Youtube Channel

अगर आपको हमारी यह दाल मखनी की रेसिपी पसंद आई है तो कमेंट करके जरूर बताएं 🙏 धन्यवाद 🙏

FAQs :- पूछे जाने वाले प्रश्न

Ques.1 दाल मखनी में कौन सी दाल पड़ती है?

दाल मखनी बनाने के लिए मुख्य रूप से काली उड़द दाल और राजमा के अलावा आप इसमें चना दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ques.2 क्या बिना प्याज लहसुन के दाल मखनी को बनाया जा सकता है?

आप बना सकते हैं मगर टेस्ट में थोड़ा सा फर्क पड़ता है।

Ques.3 होटल जैसी दाल मखनी कैसे बनाए?

अगर आप ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करते हैं तो निश्चित ही आप होटल जैसी दाल मखनी बना सकते हैं।

Ques.4 क्या वजन घटाने में दाल मखनी खा सकते है?

नहीं वजन घटाने के लिए आप दाल मखनी नहीं खा सकते हो क्योकि इसमें फैट का उपयोग काफी मात्रा में किया जाता है।

Ques.5 दाल मखनी बनाने में कितना समय लगता है?

दाल मखनी बनाने के लिए आपको 50 से 60 मिनट का समय लगेगा।

Ques.6 माँ की दाल कौन सी होती है? 

पंजाबी लोग अक्सर दाल मखनी को ही माँ की दाल कह कर पुकारते हैं।

 

2 thoughts on “Dal Makhani Recipe | घर पर दाल मखनी बनाना सीखें”

Leave a Comment